रांची- गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के साहिबगंज से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की. यहां उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा यहां से शुरू हो रही है. आने वाले दिनों में यह यात्रा हर गांव और हर घर तक पहुंचेगी.
अमित शाह ने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित बदलाव केवल मुख्यमंत्री को बदलने तक का नहीं है, बल्कि इसके बहुता आगे तक का है. उन्होंने कहा कि परिवर्तन केवल झामुमो और कांग्रेस की जगह भाजपा सरकार लाने के बारे में नहीं है. परिवर्तन इस भ्रष्ट सरकार को हटाने और भ्रष्टाचार को रोकने वाली सरकार लाने के लिए है.
गृह मंत्री ने कहा कि आदिवासी लड़कियों और उनकी संस्कृति को घुसपैठियों के हाथों नष्ट करने वाली सरकार को हटाकर बदलाव लाया जाना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि यहां किसानों की आय बढ़ाने वाली और उनका समर्थन करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार लानी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मेरे आदिवासी युवा भाई-बहन यहां से रोजगार के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में जाते हैं. इसकी जगह संथाल परगना में रोजगार लाने वाली सरकार लानी है.
राज्य में घुसपैठ के मुद्दे पर शाह ने दावा किया कि सरकार बदलने पर इस क्षेत्र से हर घुसपैठिए का सफाया हो जाएगा. उन्होंने कहा कि घुसपैठिए लालू यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक हैं.
अगर आप झारखंड की सरकार बदलते हैं, तो मैं आपसे वादा करता हूं कि हम झारखंड से हर एक घुसपैठिए की पहचान करके उसे बाहर निकाल देंगे. हमारे राज्य में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है. हमें इसे रोकना होगा. यह काम सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








