जहानाबाद- जहानाबाद में एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार महिला, बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए. घटना पटना-गया रेलखंड के सलेमपुर गांव के पास की है.
सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से निजी क्लिनिक के भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है. हादसा इतना भयावह था कि कार रेलवे ट्रैक से उड़कर 10-15 फीट नीचे तालाब में जा गिरी है.
जहानाबाद जिले के काको के सुखदेव बिगहा से एक कार में सवार होकर परिवार श्राद्ध कर्म में सलेमपुर गांव जा रहा था जहां सलेमपुर गांव के समीप अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर कार पार कर रही थी उसी समय अचानक ट्रेन आ गई और जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बच्चे, महिला समेत चार लोग घायल हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.








