धनबाद- धनबाद में एक महिला अपने घर के सामने ही जमीन में समा गई. घटना के दौरान स्थानीय महिलाएं पास में ही खड़ी थी. जिसके चलते मौके पर महिला को बांस के सहारे बाहर निकाला. यह मंजर देख लोगों के होश उड़ गए.
मिली जानकारी अनुसार, भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरलीडीह नीचे बस्ती में रहने वाले मोती महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने घर के दरवाजे के पास झाड़ू लगा रही थीं कि इस दौरान अचानक जमीन फट गई और महिला उसके अंदर समा गई.
घटना को देखते हुए कुछ समय के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने बताया गनीमत रही कि घटना के समय आसपास गांव की अन्य महिलाएं मौजूद थी. जिन्होंने लक्ष्मी को बांस के सहारे खींचकर बाहर निकाला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महिला के बाहर निकलते ही गोफ की गहराई और चौड़ाई धीरे-धीरे बढ़ने लगीं. इतना ही नहीं उक्त मकान से सटे आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई.
घटना की सूचना पाकर बीसीसीएल के माइनिंग कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गोफ को जेसीबी मशीन से भर दिया. ग्रामीणों ने विरोध जाहिर करते हुए प्रबंधन से तत्काल पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है.








