डेस्क- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले पर 33 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर सीएम आवास पर पहुंचे हैं. जूनियर डॉक्टर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
इससे पहले आज दिन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि मैं आपके विरोध को सलाम करती हूं. मैं एक छात्र नेता थी.
ममता ने जूनियर डॉक्टर से मुलाकात करते हुए कहा कि शुक्रवार को बहुत भारी बारिश हुई. आप सो नहीं पाए, न ही मैं. यह 33 दिनों से जारी है. जब आप सोते हैं तो हम जागते हैं. मेरी पोस्ट नहीं, आप लोगों की पोस्ट बड़ी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मैं शुक्रवार रात सो नहीं पाई क्योंकि आप सभी ने इस भारी बारिश में विरोध प्रदर्शन किया. आपने बहुत तकलीफ़ उठाई है. अगर आप प्रदर्शन खत्म करना चाहते हैं, तो मैं अपने अधिकारियों से बात करूंगी और आपकी मांगों का अध्ययन करूंगी.
इधर, कोलकाता कांड की पीड़िता की मां ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीएम जूनियर डॉक्टरों की 5 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करें और समाधान निकालें. मैं देख रही हूं प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सभी दोषी हैं. जूनियर डॉक्टर बहुत पीड़ित हैं, हम उनसे बात करके और उनकी मांगों को मानकर जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं.








