पटना- पटना सिटी के श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में संचालित एलएचबी स्कूल की नर्सिंग की एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. यह घटना स्कूल के छात्रावास में हुई. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है.
अस्पताल प्रशासन द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. जिसके बाद खाजेकला थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. छात्रा की पहचान नालंदा जिला के इस्लामपुर निवासी 22 वर्षीय रजनी कुमारी के रूप में हुई है. वो एलएचबी स्कूल में एएनएम की छात्रा थी.
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने रजनी कुमारी के परिजनों को सूचना दे दी है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके. इस दुखद घटना के बाद छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्र-छात्राओं में शोक का माहौल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








