डेस्क- बिहार में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया जहां गंडक नदी में शिक्षकों से भरी नाव पलट गई. स्थानीय लोग और गोताखोंरों की मदद से सभी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
घटना जिले के पूजहा श्रीनगर घाट की है. जानकारी के अनुसार तेज बहाव के कारण से अचानक नाव पलट गई. नाव पलटते ही चीख पुकार मच गयी. लोगों ने देखा तो हल्ला किया.
फिर स्थानीय लोग और गोताखोर ने मिलकर सभी शिक्षक को बचाया. हालांकि इस दौरान कई शिक्षक-शिक्षिका की तबीतय बिगड़ गयी है. नदी का पानी पीने के कारण स्थिति खराब हो गयी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना में बाल-बाल बचे शिक्षक स्कूल जाने से इनकार कर दिया है. घटना के कई घंटे बाद भी स्थानीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे शिक्षकों में आक्रोश है.
उनका कहना है कि दूसरे विद्यालय में तबादला कर दिया जाए. कहा कि रोज जान जोखिम में डालकर विद्यालय पढ़ाने जाना पड़ता है. शिक्षकों ने कहा कि आज बाल-बाल बच गए लेकिन आगे की कोई गारंटी नहीं है.
बता दें कि शिक्षकों के साथ यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी नाव पलटने की घटना घट चुकी है. इसमें एक शिक्षक की मौत भी हो चुकी है. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








