रांची- हेमंत सरकार ने अधिवक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. शुक्रवार 06 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने अधिवक्ताओं से जुड़े कई फैसले लिए हैं. फैसले के तहत 65 वर्ष की आयु के बाद अपना लाइसेंस सरेंडर करने वाले अधिवक्ताओं को अब अधिवक्ता कल्याण कोष के माध्यम से वर्तमान में दी जा रही सात हजार रुपये की जगह अब 14 हजार रुपये मिलेंगे. इसमें सात हजार सरकार की ओर से दिए जाएंगे.
इसके अलावा नए लाइसेंसधारी अधिवक्ताओं को तीन वर्षों तक अधिवक्ता कल्याण कोष के माध्यम से सरकार की ओर से स्टाइपेंड दिया जाएगा. स्टाइपेंड की राशि पांच हजार होगी, जिसमें पचास प्रतिशत योगदान सरकार का होगा. इसके साथ ही सरकार ने पांच लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा सुविधा देने का भी निर्णय लिया है. इसका लाभ राज्य के करीब 15 हजार पंजीकृत अधिवक्ताओं को मिलेगा.
महाधिवक्ता राजीव रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता झारखंड मंत्रालय पहुंचे और इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया. इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के लिए एक मिसाल बन गया है जहां अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार के फैसले लिए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








