रांची- सिपाही बहाली के दौरान दौड़ में भाग लेने वाले 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहाली की प्रक्रिया रोक दी गई थी. लेकिन अब नए नियमों और बदले समय के साथ बहाली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
झारखंड पुलिस के एडीजी हेडक्वार्टर आरके मल्लिक ने बहाली के प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाने को लेकर गुरुवार को जानकारी दी. एडीजी के अनुसार बहाली की प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. 10 सितंबर से बहाली शुरू की जाएगी. इसके साथ ही पलामू जिला में बहाली के लिए दौड़ का आयोजन नहीं किया जाएगा. पलामू के अभ्यर्थियों की दौड़ दूसरे जिलों में आयोजित कराई जाएगी.
एडीजी हेडक्वार्टर आरके मल्लिक ने रांची में मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि छह जिलों में बहाली के लिए कैंप लगाए गये हैं. वहां पर अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी. इसके लिए ऑक्सीजन और बीपी नापने की मशीन लगाई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभ्यर्थी को लगे कि दौड़ से पहले उसकी तबीयत थोड़ी खराब है तो वे वहां जांच कराकर, दौड़ में भाग लेने का फैसला ले सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया पलामू जिला में होने वाली दौड़ किसी और जिला में कराई जाएगी. इसके लिए अन्य जिलों में स्थान का चयन किया जा रहा है.








