रांची- झारखंड के होमगार्ड जवानों को त्योहारों से पहले झारखंड सरकार नें बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर होमगार्ड के जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि दिये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए बड़ी राहत दी है।
सीएम हेमंत ने अपने 49 वें जन्मदिन पर ऐलान किया है कि होमगार्ड जवानों को अब प्रतिदिन 1088 रुपये बतौर पारिश्रमिक दिया जायेगा। होमगार्ड के जवानों को अब 1088 प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में इन्हें पांच सौ रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है। वर्तमान में होमगार्ड के जवानों की संख्या तीन हजार पांच सौ सताईस (3527) है।
दैनिक पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी होने से जवानों में बड़ा हर्ष व्याप्त है। वहीं पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी पर होमगार्ड जवानों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)