गिरिडीह- भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो को जिला प्रशासन ने अचानक रद्द कर दिया. सोमवार को गिरिडीह शहर में इस सड़क यात्रा को रद्द करने के बाद सांसद को झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा करने की इजाजत दी गई.
कार्यक्रम शुरू होने के ठीक पहले रोड शो को रद्द किए जाने के बाद सांसद ने भाजपा नेता विनोद सिन्हा और अभिनेत्री सौंदर्य शर्मा के साथ नुक्कड़ सभा की.
इस सभा के दौरान ही मनोज ने प्रशासन के इस फैसले को तानाशाही बताया. कहा कि नवरात्रि के दरमियान यह यात्रा नशा मुक्ति के लिए और युवाओं को जागरूक करने के लिए निकालने का निर्णय लिया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पहले से कार्यक्रम निर्धारित था और विनोद सिन्हा ने आदेश भी ले रखा था. प्रशासन ने आदेश के साथ रुट भी निर्धारित कर दिया था. इस बीच अचानक कार्यक्रम शुरू होने के चंद मिनट पहले उनकी यात्रा को रद्द करना सही नहीं है. इससे शहर की जनता भी निराश है.
सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी सवाल उठाया और साफ कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर ये सब हुआ है. बता दें कि भाजपा नेता विनोद सिन्हा के यहां पूजा में शामिल होने के बाद सांसद मनोज तिवारी और एक्ट्रेस सौंदर्य शर्मा का रोड शो निर्धारित था.
कार्यक्रम पहले से तय था और इसकी तैयारी कर रखी गई थी. इस बीच अचानक इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. विनोद सिन्हा ने इस मामले में आगे जल्द ही कदम उठाने की बात कही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी की रिपोर्ट आई थी. जिसमें विधि व्यवस्था की समस्या बताई गई थी. एसडीएम ने कहा कि शहर की भीड़ को देखते हुए रोड शो को रद्द कर झंडा मैदान में कार्यक्रम की अनुमति दी गई.








