डेस्क- कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कह रही है कि अगर कानून और व्यवस्था संभालना उनका काम नहीं है, तो वे इस्तीफा दे दें। उनकी जगह कोई और व्यक्ति ढूंढ लिया जाएगा जो इसे संभाल सके।
दरअसल, यह बयान CJI के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली के हालिया विरोध प्रदर्शनों से बनी स्थिति उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती और यह कानून-व्यवस्था का मुद्दा है।
दरअसल, केरल कांग्रेस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए लिखा कि प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून और व्यवस्था आपका काम नहीं है तो अभी इस्तीफा दे दें। हम आपकी जगह कोई ऐसा व्यक्ति ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने केरल कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी का अगला निशाना न्यायपालिका है।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर उस पोस्ट को कोट करते हुए लिखा कि उन्होंने पहले भी यह बात कही थी। रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस भारत के सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करना चाहती है।
उन्होंने आगे लिखा कि सभी भारत-विरोधी समूह आपस में हाथ मिला रहे हैं, जबकि सभी देशभक्त भारतीय भी एकजुट होकर सामने आएंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








