मुजफ्फरपुर- बाढ़ पीड़ितों को बचाने निकली नाव हादसे का शिकार हो गई. पारू प्रखंड में नाव पलटने से 2 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. नाव पर करीब आधा दर्जन लोग सवार थे.
मृतकों की पहचान मुन्ना पासवान के पुत्र सनी कुमार और जय किशोर के पुत्र विकास कुमार के रूप में बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. SDRF की टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी है.
बताया गया कि पारू प्रखंड के कुबौली ढाला गांव में भीषण बाढ़ के कारण कई लोग प्रभावित हैं. इन्हीं बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर निकालने के लिए नाव से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान नाव पलट गयी और उसमें सवार लोग पानी में गिर गये.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर भी बचाव की कोशिश शुरू की गयी. सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और डूबे लोगों की तलाश में जुट गयी.
घटना की सूचना के बाद सिटी एसपी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी है. राहत और बचाव कार्य के साथ हादसे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
बता दें मुजफ्फरपुर में इन दिनों बाढ़ की स्थिति कई इलाकों में गंभीर बनी हुई है. हाल के दिनों में गंडक के जलस्तर बढ़ने से पारू समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं. पारू के चक्की सोहागपुर पंचायत में भी बाढ़ के पानी से करीब 6,500 लोगों के प्रभावित होने और कई रास्तों के बंद होने की रिपोर्ट सामने आयी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








