जामताड़ा- जामताड़ा में तालाब में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गांव के तीनों बच्चे दोपहर के समय एक दूसरे के साथ खेल रहे थे.
तीनों खेलते- खेलते गांव के ही चिरकुट टोला पोखरा की ओर चले गए. जहां तीनों पोखरा के गहरे पानी में चले गए. जब ग्रामीणों की नजर उन तीनों पर पड़ी तब जाकर इसकी जानकारी गांव तक पहुंची.
घटना की सूचना पाकर मौके पर सदर थाना प्रभारी समेत जिला प्रशासन की टीम बीडीओ के साथ पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तीनों बच्चों के शव को पोखरा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, तीनों बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना को लेकर जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज महतो से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि चेंगायडीह गांव के तीनों बच्चे खेलते- खेलते पोखरा में चले गए थे, जहां डूबने से तीनों की मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल इस हृदयविदारक घटना को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है. इसके साथ ही मृत बच्चों के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.








