पटना- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि जदयू को नई पीढ़ी, खासकर जेन जी (Gen Z) से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता कॉलेज, विश्वविद्यालय और समाज के बीच जाकर नई पीढ़ी को यह बताएं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए पिछले दो दशकों में कौन-कौन से ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तक सरकार की उपलब्धियां प्रभावी तरीके से पहुंचनी चाहिए, ताकि वे विकास की राजनीति को समझें और पार्टी से जुड़ें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू) की ओर से आज पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित युवा जदयू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर संगठनात्मक रणनीति तैयार करना रहा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








