रांची- रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां एक डस्टर कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई.
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया. हालांकि समय रहते सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार डस्टर कार (जेएच 02बीवाई-9129) पर तीन लोग सवार थे और रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे थे. जैसे ही कार पुंदाग टोल प्लाजा के पास पहुंची और टोल देने के लिए रुकी, तभी टोलकर्मियों की नजर कार से निकल रहे धुएं पर पड़ी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए टोलकर्मियों ने बिना देर किए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने कार को धक्का देकर टोल प्लाजा से करीब 100 गज दूर सड़क किनारे पहुंचाया, ताकि अन्य वाहनों और लोगों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.
इसके बाद कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. टोलकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भी भरसक प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी. हालांकि दमकल कर्मी करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








