डेस्क- लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और मानकों की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शहर के कई कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
मंगलवार को पीडीए की टीम ने सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया। कार्रवाई से पहले कोचिंग संस्थान में मौजूद सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद कार्यालय को खाली कराकर भवन के संबंधित हिस्से को सील कर दिया गया।
पीडीए की ओर से कोचिंग संस्थान के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति सील तोड़ने या दोबारा संस्थान का संचालन शुरू करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस भवन में कोचिंग संचालित की जा रही थी, उसका नक्शा व्यावसायिक उपयोग के लिए स्वीकृत था।
हालांकि, कोचिंग संस्थान चलाने के लिए आवश्यक सामुदायिक सुविधा (कम्युनिटी फैसिलिटी) श्रेणी की अनुमति नहीं ली गई थी। इसी कारण यह कार्रवाई की गई।
लखनऊ में हुए हादसे के बाद प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। पीडीए की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन आने वाले दिनों में अन्य संस्थानों की भी जांच कर सकता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








