पटना- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 में एक कार से चालक की बॉडी देर शाम मिली थी। मृतक की पहचान झारखंड बोकारो के रहने वाले रवि रमण यादव (40) के रूप में हुई थी।
मृतक रमण के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया, जनता रोड पत्थर गली सरिस्ताबाद में हमलोग रहते हैं। मेरा भाई सचिवालय में किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता था। शनिवार और रविवार इसकी छुट्टी होती थी। इस रविवार किसी ने इसे कॉल करके बुलाया। वह ड्यूटी जाने के टाइम घर से रोज की तरह निकला।
देर रात काम से 8:30 तक लौटता था। कल शाम में 8:15 बजे गर्दनीबाग थाने से कॉल आया कि आपके भाई की मौत हो गई है। इसके बाद में थाने पर गया। विश्वास नहीं हो रहा था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाई ने बताया कि मेरे भाई के सिर पर, बॉडी में चेस्ट के पास, पीठ में इंज्यूरी थी। मुझे पूरी आशंका है कि मेरे भाई की हत्या करके बॉडी कार में डंप कर दी गई है, यह हत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक हम लोग इंतजार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो चीज निकल कर आएगी, उसके आधार पर आगे बढ़ेंगे।
इधर, पुलिस को आशंका है कि हत्या नहीं हुई है, सफोकेशन के चलते शख्स की मौत हुई है। हालांकि घटनास्थल पर FSL से जांच कराई गई है। पुलिस ने कार ऑनर से भी पूछताछ की है। उसने बताया है कि पिछले 3 महीने से रवि मेरी गाड़ी चला रहा था। सुबह में खाने जाने की बात कह कर गाड़ी लेकर निकला था।
दोपहर 3:00 बजे खोजते खोजते पता चला की गाड़ी रोड नंबर 1 में है। यहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








