सीतामढ़ी- बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी गांव के सरेह से 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मोहम्मद तौफीक के रूप में की गई है.
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले ईंट से कूच-कूचकर उसकी हत्या की और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
किशोर के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चोरौत थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.








