डेस्क- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 साल के एक छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने से पहले छात्र ने एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह बयां की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह घटना गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी अनुसार, गुरुवार की रात वह रोजाना की तरह अपने कमरे में पढ़ने के लिए गया था. अगली सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने भीतर जाकर देखा, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला.
घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि छात्र ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस वीडियो में उसने कहा कि वह कई प्रयासों के बाद भी NEET परीक्षा पास नहीं कर पाया, जिसके कारण वह मानसिक दबाव में था. वीडियो में उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है.








