बक्सर- बिहार के बक्सर में दर्दनाक घटना घटी है. जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सरसती गांव में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई. एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल से लेकर गांव तक चीख-पुकार मच गई.
मृतकों की पहचान सरसती गांव के रत्नेश कुमार शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र समर कुमार शर्मा, सुरेंद्र राम के 15 वर्षीय बेटे कृष्णा राम और धर्मेंद्र यादव के 14 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार चारों दोस्त घर में बिना बताए ठोरा नदी की ओर निकल गए थे. नदी के किनारे पहुंचने के बाद समर, कृष्णा और धर्मवीर हाथ पकड़कर नदी के अंदर स्नान करने चले गए, जबकि उनका चौथा दोस्त कल्याण शर्मा घाट पर खड़ा होकर मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अचानक नदी के गहरे पानी में जाने के बाद तीनों दोस्त डूबने लगे. पहले तो उन्हें लगा कि वे सामान्य तरीके से पानी में खेल रहे हैं लेकिन कुछ ही सेकेंड में हालात भयावह हो गए.
किनारे खड़ा कल्याण कुछ समझ पाता, उससे पहले तीनों पानी में समाने लगे. उसे तैरना नहीं आता था, इसलिए वह खुद मदद नहीं कर सका और घबराकर गांव की तरफ दौड़ पड़ा.
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया. आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








