डेस्क- भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा मैदान पर हुए एक विवाद की हो रही है.
मुकाबले के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. उसके बाद मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव से कहा कि यह आईपीएल नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज ने भी पलटवार करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट का अंत नहीं, बल्कि सिर्फ एक सामान्य मैच है.
घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस वैभव सूर्यवंशी के आत्मविश्वास और जवाबी अंदाज की जमकर चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि युवा बल्लेबाज ने दबाव में आने के बजाय मैदान पर अपने अंदाज में जवाब दिया.
बता दें भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने 265 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ए ने भी 265 रन बनाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निर्धारित ओवरों में मैच टाई होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ. आखिरकार श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में बाजी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.








