पटना- पटना के खान सर कोचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद मामले में नामजद आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत पर नया अपडेट सामने आया है. प्रिंस कुमार की नेपाल के विराटनगर में हुई मौत को लेकर वहां की पुलिस के तीन महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज अब सामने आ गए हैं.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, नेपाल पुलिस के तीनों दस्तावेजों से घटना की पूरी टाइमलाइन सामने आई है. 13 जून की रात करीब 11:00 बजे विराटनगर-10 में स्थित शुभ होटल के एक कमरे में ठहरे प्रिंस कुमार की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई. उन्हें तुरंत इलाज के लिए विराटनगर के श्री कोशी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रिंस ने दम तोड़ दिया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कोशी अस्पताल के शवगृह से शव को बाहर निकाला और वहां मौजूद गवाहों के सामने स्ट्रेचर पर रखे शव के कपड़ों और बाहरी स्थिति की बारीकी से जांच करके यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रिंस कुमार की मौत के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने विराटनगर के श्री कोशी अस्पताल को पत्र भेजकर शव को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया.
जांच के दौरान पुलिस को प्रिंस के होटल के कमरे से एपिलेप्सी की दवा भी मिली. नेपाल पुलिस के अनुसार, प्रिंस पहले से एपिलेप्सी की दवा का सेवन करते थे. मौत के सही कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और मामले की जांच की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








