पटना- राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में रविवार को कदमकुंआ थाना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के कार्यालय पर नोटिस चस्पा किया.
पुलिस का आरोप है कि मामले में नामित तीन लोग लगातार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें नोटिस जारी कर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक टीम रविवार दोपहर खान ग्लोबल स्टडीज पहुंची. यहां पुलिस ने अंकित कुमार पांडेय, अजीत कुमार और कन्हैया कुमार सिंह के नाम नोटिस चस्पा किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उक्त व्यक्तियों को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन वे अब तक जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं.
पुलिस की ओर से जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्तियों को मौखिक रूप से, लिखित सूचना देकर तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया था.
इसके बावजूद वे लोग जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उनका उपस्थित होना आवश्यक है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नोटिस में ये भी कहा गया है कि संबंधित व्यक्तियों को रविवार शाम चार बजे तक कदमकुंआ थाना पहुंचकर जांच में सहयोग करना होगा. निर्धारित समय तक उपस्थित नहीं होने की स्थिति में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है.








