रांची- पुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के कारण 10 ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा किए जा रहे इस कार्य को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है.
रेलवे के अनुसार, निर्धारित अवधि के दौरान कुल 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ऑरिजिनेट किया जाएगा. रेलवे प्रशासन का कहना है कि विकास कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. हालांकि फिलहाल कुछ दिनों तक यात्रियों को यात्रा योजना बनाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15643 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस 6, 13 और 20 जून को पुरी स्टेशन तक नहीं जाएगी. यह ट्रेन मालतीपतपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी प्रकार 15644 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस 4, 11 और 18 जून को मालतीपतपुर स्टेशन में अपनी यात्रा समाप्त करेगी. इस बदलाव के कारण पुरी जाने वाले यात्रियों को मालतीपतपुर स्टेशन से वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ सकता है.
22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस भी इस बदलाव से प्रभावित होगी. यह ट्रेन 5, 8, 10, 12, 15, 17 और 19 जून को मालतीपतपुर स्टेशन में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
22202 पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18 और 20 जून को पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपतपुर स्टेशन से रवाना होगी.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को टिकट और यात्रा संबंधी जानकारी पहले से जांच लेने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रेलवे ने बताया कि 15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस 7 और 14 जून को मालतीपतपुर स्टेशन में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी. 15639 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस 9 और 16 जून को मालतीपतपुर स्टेशन से ही अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना होगी.
रेलवे के अनुसार 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 4 जून से 19 जून तक खुर्दा रोड स्टेशन में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी. इसी प्रकार 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 5 जून से 20 जून तक पुरी स्टेशन के बजाय खुर्दा रोड स्टेशन से संचालित की जाएगी.
दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण 68441 जलेश्वर-पुरी मेमू और 68442 पुरी-जलेश्वर मेमू के परिचालन में भी बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार दोनों मेमू ट्रेनें 4 जून से 20 जून तक क्रमशः खुर्दा रोड स्टेशन में समाप्त होंगी और वहीं से अपनी यात्रा शुरू करेंगी. इस बदलाव का असर स्थानीय और दैनिक यात्रियों पर अधिक पड़ सकता है, जो नियमित रूप से इन ट्रेनों का उपयोग करते हैं.








