रांची- राजधानी में एक साथ कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है. खलारी, बुंडू, जगन्नाथपुर समेत कुल सात थाना प्रभारी बदले गए हैं. इस संबंध में सीनियर एसपी राकेश रंजन के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं.
रांची के सीनियर एसपी की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी की पदस्थापना तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित प्रतिष्ठान में किया गया है. ऐसे में आदेश दिया जाता है कि अविलंब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे.
जानिए, किनका हुआ तबादला-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- डेली मार्केट थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है.
- जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह को डेली मार्केट का नया प्रभारी बनाया गया है.
- बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को खलारी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.
- खलारी थाना प्रभारी जयदेव टोप्पो को बुंडू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.
- यातायात थाना प्रभारी जगन्नाथपुर इम्तियाज अहसन को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है.
- ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी को यातायात थाना प्रभारी जगन्नाथपुर बनाया गया है.
- मनोज कुमार (एक) को पुलिस केंद्र से ओरमांझी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है.








