धनबाद- धनबाद में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. अचानक बढ़ी मांग से पेट्रोल की किल्लत हो गई है. जिले के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है.
वहीं कुछ स्थानों पर केवल डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अचानक बढ़ी मांग और लोगों द्वारा पेट्रोल जमा करने की होड़ की कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि अत्यावश्यक होने पर ही वाहनों का उपयोग करें और जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम अपनाएं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अपील के बाद लोगों के बीच यह आशंका बढ़ गई कि आने वाले दिनों में पेट्रोल की कमी हो सकती है. इसी आशंका के चलते लोगों ने अपने वाहनों की टंकियां फुल करानी शुरू कर दी.
कई लोगों ने डिब्बों और कंटेनरों में भी पेट्रोल संग्रह करना शुरू कर दिया, जिससे मांग सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई. कई स्थानों पर स्टॉक खत्म होने के बाद पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.
वहीं, पेट्रोल पंप कर्मचारी का कहना है कि कई लोग जरूरत से अधिक पेट्रोल खरीदकर स्टॉक करने में लगे हैं. इसी कारण पंपों पर दबाव बढ़ गया है और पेट्रोल की उपलब्धता प्रभावित हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आम लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति सामान्य कराने और अफवाहों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.








