पटना- आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतगणना जारी है. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के लिए अच्छी खबर सामने आई है. केरल की एक सीट पर आरजेडी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.
केरल की कुथुपरम्बा विधानसभा सीट पर RJD की ‘लालटेन’ जली है. यहां आरजेडी कैंडिडेट पीके प्रवीन ने जीत दर्ज की है. 17 राउंड की गिनती के बाद उन्होंने 1286 मतों से जीत दर्ज की है.
आरजेडी उम्मीदवार पीके प्रवीन को जहां 70448 मत मिले हैं, वहीं इंडियन मुस्लिम लीग की प्रत्याशी जयंती राजन को 69162 मत प्राप्त हुए हैं. कुल 17 राउंड की मतगणना के बाद प्रवीन ने 1286 वोटों से जयंती राजन को हरा दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं केलपेट्टा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल को 45031 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है. आरजेडी कैंडिडेट पीके अनिल कुमार को जहां 52348 वोट मिले, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी टी. सिद्दीकी को 97379 वोट मिले और विजयी रहे.
केरलम की वडाकारा सीट पर भी राष्ट्रीय जनता दल को शिकस्त मिली. आरजेडी प्रत्याशी एमके भाष्करण को 55255 मत मिले, जबकि रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की केके रमा को 70117 मत मिले और चुनाव जीतीं.
बता दें कि कुथुपरम्बा विधानसभा सीट पर आरजेडी की जीत के बाद बिहार समेत तीन राज्यों में उसका प्रतिनिधित्व हो जाएगा. बिहार में 25 विधायक हैं, जबकि झारखंड में 4 के विधायक हैं. आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद ये तेजस्वी यादव के लिए पहला चुनाव था, जिसमें केरल में उन्होंने उम्मीदवार उतारे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








