धनबाद- धनबाद के बीसीसीएल की मुनीडीह वाशरी में हुए दुखद हादसे के बाद, मृतक मजदूरों के परिवारों के लिए राहत की खबर है. मृत मजदूरों के आश्रितों को 20-20 लाख का मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।
दरअसल, बीसीसीएल के मुनीडीह स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की वाशरी में शनिवार को हुए हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई थी. स्लरी (कोयले का गीला कचरा) लोडिंग के दौरान यह हादसा हुआ था.
हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और यूनियन नेता शव को वाशरी गेट पर रखकर मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े रहे. देर रात से लेकर सुबह करीब 4 बजे तक चली मैराथन वार्ता के बाद बीसीसीएल प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बन गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
समझौते के तहत सभी मृतकों के आश्रितों को कुल 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसमें 10 लाख रुपये 10 दिनों के भीतर और बाकी के 10 लाख रुपये 20 दिनों के अंदर देने का आश्वासन दिया गया है. साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे.
परिजनों को राहत देने के लिए एक और अहम फैसला लिया गया है, हर प्रभावित परिवार के एक सदस्य को मुनीडीह वाशरी की आउटसोर्सिंग में नौकरी दी जाएगी. इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए DAV स्कूल में नामांकन के लिए भी मदद की जाएगी.
हादसे की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच का भी निर्णय लिया गया है. एक स्वतंत्र टीम गठित कर SOP तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








