रांची- प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के कुल 42 ठिकानों पर छापा मारा. ईडी रांची ने दुमका और धनबाद स्थित कोयला के चर्चे कारोबारी लाल बहादुर सिंह सहित अन्य के 18 ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान झारखंड के विभिन्न ठिकानों से दो करोड़ रुपये नक़द ज़ब्त किये गये हैं. इसके अलावा निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. इसकी जांच जारी है.
दुमका के अमर मंडल के ठिकानों से जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. वहीं कोयला व्यवसायी अनिल गोयल के घर से ईडी की टीम को व्यापारिक दस्तावेज के अलावा मोबाइल में लेने-देन का विवरण मिला है. कोलकाता ईडी ने कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. हालांकि बाद में वह बढ़कर 24 हो गया.
बताया जा रहा है कि ईडी रांची की टीम को कोयला कारोबारी लाल बहादुर सिंह के घर में घुसने में दो घंटे का समय लगा. इस व्यापारी ने छापेमार दल के पहुंचते ही कुत्तों को खोल दिया. इससे छापेमार दल को दो घंटे तक घर के बाहर खड़े रहे. इस बीच लाल बहादुर सिंह ने डिजिटल डाटा डिलीट कर सबूत मिटाये.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ईडी कोयला कारोबारी लाल बहादुर सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में इसीआईआर दर्ज की थी. इसमें लाल बहादुर सिंह व उसकी कंपनी M/S AT- DEVPRABHA Pvt को BCCL से मिले 452.00 करोड़ रुपये के काम में कोयले की हेराफेरी कर 13.00 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था.
यह इसीआईआर सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गयी थी. इसीआईआर दर्ज करने के करीब सात साल बाद ईडी ने लाल बहादुर सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








