रांची- झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस होने लगी है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है. गुमला में 16 अक्टूबर को न्यूनतम पारा 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था.
मौसम केंद्र, रांची ने अनुमान जताया है कि इस साल झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इसका असर दिखने भी लगा है. 17 अक्टूबर को रांची में न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.
पिछले साल यानी 17 अक्टूबर 2024 को रांची का न्यूनतम पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस था. तब आसमान में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा था. फिलहाल रांची में न्यूनतम तापमान औसत से -2.1 डिग्री सेल्सियस कम है. आने वाले कई दिनों तक यही स्थिति बरकरार रहेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम केंद्र के मुताबिक 18 अक्टूबर को झारखंड के आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हालांकि मौसम शुष्क रहेगा. इसके अलावा 19 और 20 अक्टूबर को भी आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है.
रही बात दीपावली की तो उस दिन राज्य के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.
हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहने से सर्दी का एहसास ज्यादा होगा. लेकिन 21 और 22 अक्टूबर को आसमान के साफ रहने और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








