कोडरमा- लगातार हो रही बारिश के बाद तिलैया डैम का जलस्तर बढ़ गया है और डैम की सुरक्षा के मद्देनजर 4 फाटक खोल कर डैम के पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है.
डीवीसी प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात साढ़े 9 बजे डैम के 4 गेट खोले गए हैं और प्रति सेकेंड 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है.
डैम के फाटक खोले जाने से पहले सोमवार की शाम आसपास के गांव में माइकिंग के जरिये लोगों को एलर्ट कर दिया गया था, साथ ही कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद जिला प्रशासन को भी अलर्ट भेजा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डीवीसी प्रबंधन ने लोगों को डैम और नदी से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे. जिला प्रशासन और डीवीसी के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हर घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं.
फिलहाल तिलैया डैम का जलस्तर 1213.30 फीट है जबकि डैम का डेंजर वाटर लेवल 1218.06 फीट है, लेकिन डैम पर ज्यादा दबाव और मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एहतियात के तौर पर डैम के फाटक खोलकर पानी डिस्चार्ज करने का निर्णय केंद्रीय जल आयोग और मैथन डैम प्रबंधन के निर्देश पर लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








