रांची- राज्य के रांची सहित 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सराईकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हवा की रफ्तार हो सकती है. राज्य में अब तक 1061.1 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है.
मौसम विभाग ने इन सभी 13 जिलों के लोगों के लिए गाइडलाइन भी जारी किये हैं. कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे न खड़े हों. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि झारखंड में वर्ष 2025 से मानसून सक्रिय रहा. हालांकि, सितंबर के महीने में सामान्य बारिश नहीं हुई, लेकिन जून और जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश हुई. 1 जून से 11 सितंबर 2025 के बीच राज्य में 1061.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 19 फीसदी अधिक है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








