जमशेदपुर- झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल से दिल्ली अपोलो अस्पताल के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा गया है.
सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े. इससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन उनके एक अच्छे साथी हैं उनकी तबीयत बिगड़ने से काफी दुखी हैं प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज हुआ है. दिल्ली अपोलो के डायरेक्टर अनुपम से बात हुई है, जहां उनका बेहतर इलाज होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे लेकर पोस्ट किया है और मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. इरफान अंसारी ने बताया कि बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है.
रामदास सोरेन झामुमो के बड़े नेताओं में से एक हैं. वर्तमान में घाटशिला से विधायक हैं. चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर हेमंत सोरेन ने अपने पिछले मंत्रिमंडल में उन्हें कोल्हान के बड़े नेता के रूप में प्रोजेक्ट करते हुए मंत्री बनाया था. 2024 के चुनावी नतीजों के बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया.
सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, कुणाल षाडंगी, बीस सूत्री सदस्य मोहन कर्मकार, जेएमएम नेता राजू गिरी, रमेश हांसदा समेत जेएमएम के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








