रांची- झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
इधर, सदन में भाग लेने पहुंचे विपक्ष ने जमकर सरकार पर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में चल रहे अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदल कर मदर टेरेसा के नाम पर करने को सरकार की राजनीतिक गुंडागर्दी करार दिया.
उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता जो झारखंड के निर्माता थे उनके नाम पर चल रही एक छोटी योजना को भी राज्य की सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने सघन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को सही बताते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना ही चाहिए. हूल दिवस पर भोगनाडीह की घटना और उसके बाद उनकी चुप्पी को लेकर पूछे गए सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा कि कभी-कभी चुप्पी के भी बड़े मायने होते हैं.
उन्होंने कहा कि एक बार वह संथाल गए और सरकार हिल गयी. चंपाई सोरेन ने कहा कि सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक में आज रणनीति बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने का सरकार का फैसला सही नहीं है, इस मुद्दे को भाजपा सदन में उठाएगी.
SIR का झारखंड में भी इंडिया ब्लॉक द्वारा विरोध के फैसले पर भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस अपने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहंगिया मुसलमान वोटरों के लिए SIR का विरोध कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि बिहार में SIR के बाद भी चुनाव आयोग ने एक महीने का समय दिया है कि जिनका नाम छूट गया है वह अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं.








