रांची- नशाखुरानी गिरोह ने एक यात्री को अपना शिकार बनाया और उनके बैग में रखे लाखों रुपये और कीमती सामान ले उड़े. गिरोह ने पटना से रांची आने के दौरान बस यात्री को अपना शिकार बनाया।
बताया जा रहा है कि नशाखुरानी गिरोह का शिकार रिंकू सोनी स्क्रैप का व्यापार करते हैं. अपने काम के सिलसिले में ही वे धनबाद से पटना गए हुए थे. रिंकू को पटना से धनबाद ही जाना था, लेकिन पटना बस स्टैंड पर ही नशाखुरानी गिरोह के अपराधियों ने उन्हें झांसे में लेकर रांची जाने वाली बस में बिठा दिया.
रिंकू के साथ बस पर सवार हुए दोनों लोग हजारीबाग में ही उतर गए, जबकि रिंकू रांची पहुंच गए. जब काफी देर तक वे नहीं उठे तो बस के कर्मियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद बस कर्मियों की मदद से रिंकू को रांची के सदर अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रिंकू सोनी के रांची में रहने वाले एक परिजन को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने कहा कि रिंकू सोनी के स्वस्थ होने के बाद रांची पुलिस की टीम उनसे पूछताछ करेगी. जिसके बाद अपराधियों की धर-पकड़ के लिए प्रयास किए जाएंगे.








