भागलपुर- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गुरुवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना बिहार के भागलुपर जिले की है। नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर में भाई-भाई में विवाद हो गया जिसेक बाद यह मामला खून-खराबे तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि पानी के विवाद को लेकर दोनों भाई, विश्वजीत यादव और जयजीत यादव में पहले अनबन हुई और इसी विवाद में भाई-भाई के बीच गोली चल गई। घटना में विश्वजीत की मौत हो गई जबकि गोली लगने से जयजीत घायल हो गया।
दोनों भाइयों में मरने वाला विश्वजीत बड़ा था। दोनों भाइयों की उम्र 34-35 साल के करीब होगी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घायल मां और बेटे को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की चचेरी बहन भी गोली लगने से घायल हो गईं। चिना देवी को बीच-बचाव में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया की एसपी को हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया।
एफएसएल की टीम भी पूरे मामले में जुटी गई है।फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाला जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)