रांची- डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी अच्छे आदमी हैं, उन्हें भाजपा छोड़कर अपनी पुरानी झाविमो को पुनर्जीवित कर देना चाहिए, क्योंकि राज्य में तीसरे मोर्चे की जरूरत है.
बाबूलाल मरांडी द्वारा महाकुंभ को लेकर लगातार गलत बयानबाजी करने वाले राज्य के दो मंत्रियों हफीजुल हसन और डॉ इरफान अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के सवाल पर डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी अच्छे आदमी हैं, लेकिन जो उनका ट्विटर अकाउंट चलाता है, वही सब कुछ गड़बड़ कर देता है.
उन्होंने कहा कि भव्य शिव मंदिर का उद्घाटन करने वाला कुंभ के बारे में गलत कैसे बोल सकता है. वह अपने पैसे से श्रद्धालुओं को कुंभ भेज रहे हैं. डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को याद रखना चाहिए कि आदिवासियों के बाद सबसे बड़ी आबादी हमारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी आज सर्किट हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. स्वास्थ्य मंत्री ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जामताड़ा में दिए गए बयान को सही बताते हुए कहा कि उनसे हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति सदन के अंदर उर्दू का नाम लेकर समाज को गाली देगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.








