कटिहार- कटिहार से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक युवक के पैर पकड़कर माफ़ी मांगता है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी कटिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार शहर के भीड़भाड़ वाले बाटा चौक पर एक युवक ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए बाइक लेकर जा रहा था. ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने उसे रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा. लेकिन यह बात युवक को नागवार गुजरी और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.
बहस बढ़ते-बढ़ते युवक ने सिपाही के साथ बदसलूकी और हाथापाई शुरू कर दी. इस पर सिपाही ने युवक को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ पड़ते ही युवक और आक्रोशित हो गया और सिपाही से पैर छूकर माफी मांगने की जिद पर अड़ गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ लोगों ने युवक का समर्थन करना शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख, ट्रैफिक सिपाही ने माहौल शांत करने के लिए युवक के पैर छूकर माफी मांग ली.
घटना का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया. मामले की जानकारी कटिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंची. जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.








