यूपी- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिसकर्मियों से परेशान होकर एक नाबालिग ने शुक्रवार को खुदखुशी कर ली है. युवक ने खुदकुशी करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो के जरिए युवक ने आठ पुलिसकर्मियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.
पूरा मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी का है. जहां पर सोनू नाम के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस वाले पैसे की मांग किया करते थे.
परिवार के लोगों ने यह भी बताया कि जब युवक नाबालिग था तो उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसे जेल भेजा गया था लेकिन पुलिसकर्मियों का एक रवैया बन गया, कहीं पर कोई भी घटना होती तो घर पर आकर उसे धमकाते और रूपों की मांग करते थे, जिससे परेशान होकर युवक ने मौत को गले लगा लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








