पटना- महापर्व छठ का समापन हो गया है. वैसे तो यह पर्व काफी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ बावजूद तमाम सावधानियों के कई हादसे की खबर है. विभिन्न जिलों में डूबने से 19 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुछ लोग अब भी लापता है.
रोहतास में छठ पूजा के दौरान डूबने से 5 की मौत हुई है. भानस थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नहर में छठ व्रत करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. तिलौथू में सोन नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए. जिसमें तीन की मौत हो गई.
आरा के सोन नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 5 बच्चे डूब गए. जिसमें दो की मौत हो गई. दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं एक लापता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, छपरा में नाव हादसा हुआ. तरैया प्रखंड के पंचभिंडा गांव में पोखर में नाव डूब गया. जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक लापता है. 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया.
गया में भी छठ के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. नालंदा के गोइठवा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. गुलनी गांव के यह हादसा हुआ. इसके अलावा रहुई में भी 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत गई थी. सुबह में अर्घ्य देने के दौरान यह हादसा हुआ.
भागलपुर के नवगछिया में एक युवक की आज नहाने के दौरान मौत हो गई. कटिहार में छठ घाट पर डूबने से किशोर की मौत हो गई. बारसोई थाना क्षेत्र के आलेपुर गांव की यह घटना है. सहरसा में अर्घ्य देते समय डूबने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई. पटना में छठ घाट पर बड़ा हादसा हो गया. पुनपुन नदी में डूबने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा लापता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








