पटना- पटना के पत्रकार नगर थाना में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग में अपना विकराल रूप ले लिया. हालांकि मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया. स्थानीय दुकानदारों ने भी आग बुझाने में मदद की है.
जानकारी के अनुसार इस घटना में माल खाने के समान के साथ कई कागजात भी जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड के कई अधिकारी तथा पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पुलिसकर्मी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान अचानक की लपटें दिखाई देने लगी. आग काफी तेजी से उठ रही थी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है. 10 से ज्यादा लोग फंसे थे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, थाने के पास रहने वाले स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि एकदम से थाने से आग की लपटें उठने लगी थी. आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. थाने में पुलिस वाले परिवार के साथ रहते थे. कई पुलिस वालों को हमने बाहर निकाला. काफी मशक्कत के बाद थाने में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.
वहीं, एसडीपीओ सदर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. किसी को हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हालांकि माल खाने का और कई महत्वपूर्ण सामान जलकर खाक हो गए हैं. जिसकी जांच की जा रही है. आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है.








