पटना- शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया है. उनके निधन के बाद उनका एक फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. शारदा सिन्हा ने पति बृजकिशोर सिन्हा के निधन के बाद यह पोस्ट अक्टूबर 2024 को किया था.
इस पोस्ट में उन्होंने पति को याद करते हुए लिखा था- मैं जल्द आऊंगी. बता दें कि उनके पति का निधन डेढ़ महीने पहले ही हुआ है. उनका यह पोस्ट सच हुआ. शारदा सिन्हा महज डेढ़ महीने तक ही पति के बिना जीवित रह पाईं.
शारदा सिन्हा और उनके पति ने 54 सालों तक साथ गृहस्थ जीवन बिताया. सितंबर 2024 में बृजकिशोर का निधन हुआ था, और इसके बाद शारदा सिन्हा ने अक्तूबर में अपने जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनके पति उनके जन्मदिन पर हर साल गुलाब के फूल उनके सिरहाने रखते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शारदा ने कहा कि बृजकिशोर के बिना यह दिन उनके लिए बहुत दुखदायी और शूल जैसा महसूस होता है.फेसबुक पोस्ट में शारदा सिन्हा ने अपनी आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि 17 सितंबर की शाम को उन्होंने पति से कहा था कि वह तीन दिन में वापस लौट आएंगी।
तब बृजकिशोर ने उन्हें हाथ जोड़कर और डबडबाती आंखों से कहा था, आप बस स्वस्थ रहिए, जल्दी लौट आइए. यह उनकी आखिरी मुलाकात थी, और शारदा ने लिखा कि उस समय यह कोई नहीं जानता था कि उनकी आंखें आखिरी बार मिल रही थीं.








