रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया. गुरुवार को उन्होंने गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे.
गुरुवार को नामांकन के बाद कल्पना सोरेन ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि चंद माह के कार्यकाल में उनके द्वारा गांडेय का समुचित विकास करने का प्रयास किया गया. सड़कों का जाल बिछाया गया. बच्चियों के लिए स्कूल दिया गया. कहा कि उन्होंने चंद माह में ही विकास की गंगा बहायी है.
वहीँ, गिरिडीह विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया. सुदिव्य कुमार झामुमो के दिग्गज नेता माने जाते हैं और वर्तमान में गिरिडीह से विधायक भी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








