डेस्क- पेरिस ओलंपिक का शानदार आगाज हो गया है. भारत की तरफ से इस बार ओलंपिक में 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. वह अपना बेस्ट प्रदर्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बार के खेलों में रग्बी, फुटबॉल, हैंडबॉल और आर्चरी आदि गेम्स शामिल हैं.
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस बार बॉलीवुड के सितारे भी पूरी तरह से जोश में हैं और उनको चीयर्स करने में लगे हुए हैं. बीते दिन आयुष्मान खुराना ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
वही, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एथलीट्स के लिए एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस दिग्गज शरत कमल नजर आ रही है, जिन्होंने ओपनिंग सेरेमनी की परेड के दौरान ध्वजवाहक के रूप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक्टर अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सभी भारतीय एथलीटों के लिए…आप हमारे देश का गौरव हैं आप जो भी करते हैं, बेस्ट करते हैं. निश्चिंत रहें कि हम आपका खेल पूरे उत्साह के साथ देखेंगे. चीयर्स एंड गुड लक.’
सोनाली बेंद्रे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ओलंपिक में भारतीय एथलीटों की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘टीम इंडिया के लिए एक्साइटेड हूं.’
आलिया भट्ट ने भी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘आगे बढ़ो टीम इंडिया.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर ‘चंदू चैंपियन’ के अपने किरदार मुरलीकांत पेटकर की तस्वीर शेयर की और नोट में लिखा, ‘पेरिस ओलंपिक 2024 में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं. चंदू चैंपियन में एक एथलीट की भूमिका निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है.’








