डेस्क- ब्रिक्स समिट 2026 का समापन हो गया है. अब इस पर सियासी बयानबाजी देखने मिलने लगी है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आयोजित रात्रि भोज के खाने के मेन्यू को लेकर तंज कसा है.
रात्रि भोज के मेन्य में सिर्फ वेज खाना रखा गया था, जबकि इस डिनर पार्टी में इंटरनेशनल डेलीगेशन मौजूद था. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छोले भटूरे की पोस्ट साझा की है.
इसमें उन्होंने लिखा है,’जानकारी के लिए बता दें, कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं. भारतीय मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है. और मेरी बहन के हाथों से बनाए गए छोले भटूरे भी’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीएम मोदी की तरफ से आयोजित गाला डिनर के मेन्यू में भारत के पारंपरिक और कई तरह के शाकाहारी व्यंजन शामिल थे. इसमें खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरम गलोटी और जलेबी शामिल था. मेन्यू में मोटे अनाज पर खास जोर दिया गया था. यह श्री अन्न को बढ़ावा देने और सस्टेनेबिलिटी को लेकर भारत की कोशिशों के अनुरूप था.








