पटना- राजधानी पटना में अपराधियों ने तीन सगे भाइयों पर अँधा धुंध फायरिंग की है. इसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाई अभी भी गंभीर स्थिति में इलाजरत है. मामला रामकृष्ण नगर थाने का है.
जानकारी के मुताबिक चार से पांच बाइक से तकरीबन 10 की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें राजेश, शिवम और गजेंद्र नाम के तीन व्यक्ति को गोली लगी और तीनों बुरी तरह घायल हो गए.
तीनों को आनन फानन में निजी अस्पताल भेजा गया, जहां राजेश की मौत हो गई और शिवम और गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक पास के शेखपुरा गांव के रहने वाले सोनू और मिट्ठू सहित उसके गैंग के लोगों ने गोलीबारी की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी सोनू के घर को भी जला डाला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी के घर में लगी आग को बुझाया और मामले को शांत कराया.
पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान हुई है. जल्द ही हम लोग सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लेंगे. घटना की वजह क्या है वह अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. इस घटना में शेखपुरा गांव के सोनू मुख्य आरोपी है. परिजनों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देकर सभी बाइक से फरार हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








