डेस्क- ICC T20 World Cup 2024 फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दर्शक लगातार स्टेडिय पहुंच रहे हैं.
टीम इंडिया फाइनल में बिना किसी बदलाव के उतरी है. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने भी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि भारत और अफ्रीका दोनों ही बगैर कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची हैं.
इस बार भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. सबसे पहले पहले सीजन यानी 2007 में फाइनल खेला था. तब पाकिस्तान को हराकर खिताब भी जीता था.इसके 7 साल बाद यानी 2014 सीजन के फाइनल में एंट्री की थी. तब श्रीलंका के हाथों शिकस्त मिली थी. अब यह तीसरा फाइनल है.








