रांची- लोकसभा चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका लगा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है और इसे पार्टी अध्यक्ष यानी अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी है. सीता ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है.
सीता सोरेन जामा विधानसभा सीट से पार्टी की विधायक थी. सीता सोरेन ने कई बार पार्टी के खिलाफ मोर्चा भी खोला था. दुर्गा सोरेन सेना बनाकर पार्टी पर दबाव बनाने की कोशिश कि थी.
सीता सोरेन ने कहा, मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य हूं. वर्तमान में पार्टी की विधायक हूं. अत्यंत दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा दे रही हूं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीता ने कहा, मेरे स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे. उनके निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहे हैं. पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमें अलग-थलग किया गया है, जो मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा है.
सीता ने आगे कहा, शिबू सोरेन (गुरुजी बाबा) ने हम सभी को एकजुट रखने के लिए कठिन परिश्रम किया. अफसोस कि उनके अथक प्रयासों के बावजूद विफल रहे. मुझे हाल ही में यह ज्ञात हुआ है कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ भी गहरी साजिश रची जा रही है. मैं अत्यंत दुखी हूं.
मैंने यह दृढ़ निश्चय किया है कि मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा और इस परिवार को छोड़ना होगा. मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं. आपका और पार्टी की हमेशा आभारी रहूंगी. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल, जेएमएम ने अभी तक सीता सोरेन के पत्र को स्वीकार करने जैसी कोई बात नहीं कही है. खबर सामने आ रही है कि सीता सोरेन दोपहर 2 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगी जहां वह बीजेपी का दामन थामेगी.








