पटना- बिहार में स्वास्थ्य विभाग के 11 डॉक्टरों की सरकारी नौकरी चली गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार, 25 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इन डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई. ये सभी डॉक्टर राज्य के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा पदाधिकारी और विशेष चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे.
कैबिनेट की मंजूरी के बाद जिन डॉक्टरों को सरकारी सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है, उनमें सहरसा, भागलपुर, सुपौल और मधेपुरा समेत अलग-अलग जगहों पर तैनात डॉक्टर शामिल हैं. सूची में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी और विशेष चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत डॉक्टरों के नाम हैं.
इन डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डॉ. अनामिका कुमारी – सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, सहरसा
डॉ. राकेश कुमार निराला – विशेष चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ. सिद्धार्थ कुमार सुमित – सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ. गोपीनाथ भगत – चिकित्सा पदाधिकारी, स्त्री रोग विभाग, सदर अस्पताल, भागलपुर
अमित कुमार – सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, भागलपुर
रवि रंजन – चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ. मोहम्मद शाहनवाज कौसर – चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल
डॉ. सुमित कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, भागलपुर
डॉ. प्रसून विवाकर – सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ. रेखा कुमारी – चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा
डॉ. अरुण कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, सहरसा








