हजारीबाग- हजारीबाग में एक शादी समारोह के दौरान मंगलवार रात गोलीबारी की घटना हो गयी जिसमे एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. मृतक का नाम अरनव सिंह बताया जा रहा है, घायल का नाम अंकित सिंह है जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे होटल में शादी समारोह के साथ संगीत कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान बाराती और सराती पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति खड़ी हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई. गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई. फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








